नई दिल्ली, फरवरी 12 -- महिंद्रा इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में शामिल BE 6 और XEV 9e की कामयाबी इस बात की तरफ साफ इशारा करती है। दरअसल, कंपनी ने 10 महीने के अंदर इन दोनों की 41,000 यूनिट बेच डाली हैं। BE 6 और XEV 9e अपने फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ दमदार रेंज के लिए भी जानी जाती हैं। जनवरी में XEV 9e की 1,945 यूनिट और BE 6 की 1,028 यूनिट बिकीं। खास बात ये है कि 10 महीने के दौरान इन SUVs ने 32 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया है। यानी औसतन हर गाड़ी 7,800 किलोमीटर चली है।महिंद्रा BE 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस कंपनी का दावा है कि 79kWh बैटरी पैक वाली BE 6 ईवी 682km तक जा सकती है। ये ईवी ऑटो कार इंडिया के टेस्ट में 449km की एवरेज रेंज ही दे पाई। वहीं 59kWh वैरिएंट की क्लेम्ड रेंज 535km है। चार्...