नई दिल्ली, दिसम्बर 2 -- थाईलैंड के बाद अब मलेशिया टूरिस्ट की पहली पसंद बन चुका है। लोग मलेशिया घूमना पसंद कर रहे हैं और यहां पर भारतीयों के लिए वीजा फ्री है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2025 में मलेशिया लोग सबसे ज्यादा घूमने पहुंचे हैं और इसके बाद दूसरे नंबर पर थाईलैंड और फिर तीसरे पर वियतनाम शामिल है। मलेशिया जाना हर किसी का ख्वाब हो सकता है, ये बेहद खूबसूरत देश है। यहां पर ऊंची इमारतों को देखने के अलावा नीला समुद्र, पहाड़, साफ नदी, घने-हरे जंगल और झक्कास नाइट लाइफ का मजा आप ले सकते हैं। अगर आप नए साल या उसके बाद मलेशिया घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको कुल खर्चे के बारे में कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।वीजा फ्री मलेशिया भारतीयों के लिए मलेशिया बिल्कुल वीजा फ्री है और ये सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर 2026 तक ही है। यहां पर भारतीय नागरिक ...