भारतीयों के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट नहीं चलेगी, चीन के नैरेटिव वॉर पर सिंगापुर का ऐक्शन
नई दिल्ली, जून 6 -- सिंगापुर सरकार ने सोशल मीडिया साइट्स पर मौजूद भारतीय समुदाय विरोधी सामग्री के खिलाफ ऐक्शन लिया है। स्थानीय सरकार ने ऑनलाइन क्रिमिनल हार्म्स एक्ट (OCHA) का उपयोग करते हुए यूट्यूब, फेसबुक और एक्स को निर्देश दिए हैं कि भारतीय समुदाय के विरोध में चल रही इन पोस्ट्स और वीडियो को तुरंत हटाया जाए। इतना ही नहीं सरकार ने आगे से भी इसका ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, भारतीय समुदाय के खिलाफ यह पोस्ट चीन से निकली हुई हैं, जो चीनी प्लेटफॉर्म्स से होती हुईं सिंगापुर के लोगों के पास पहुंची हैं। सिंगापुर सरकार ने इसे उनके देश के बहुनस्लीय मॉडल को कमजोर करने का एक अमानवीय प्रयास करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में मौजूद भारतीय समुदाय के विरुद्ध स्थानीय लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए लगातार ऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.