नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- अमेरिका में हाल ही में एक हिंदू मंदिर में नरसंहार की कोशिश वाली घटना सामने आने के बाद भारतीयों से नफरत का मामला सुर्खियों में है। नरसंहार की कोशिश करने वाले शख्स ने बकायदा यह कहा था कि उसे भारतीयों को मारना है और वह इसके लिए इंतजार नहीं कर सकता। ऐसे में सवाल हैं कि आखिर अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नफरत की ये भावना कहां से आ रही है? इन सब के पीछे कौन है और कौन इन सब का फायदा उठा रहा है? इन सवालों के जवाब एक अमेरिकी सांसद ने ही दिए हैं। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने हाल ही में इस नफरती इकोसिस्टम के फलने फूलने का आरोप दिग्गज टेक कंपनियों पर लगाया है। अमेरिकी सांसद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भारत-विरोधी, हिंदू-विरोधी और दक्षिण एशियाई समुदायों के खिलाफ फैल रही नफरत को...