नई दिल्ली, अगस्त 26 -- कांग्रेस ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर गहरा दुख जताया और भारत सरकार से आग्रह किया कि वह लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने तथा उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नेपाल में आई बाढ़ से वह दुखी हैं तथा उन्होंने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भारत सरकार से लापता लोगों का पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का कहर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।----------- यह भी पढ़े...