भभुआ, अगस्त 28 -- श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कर्म, करुणा, कृतज्ञता और प्रायश्चित का दिया संदेश परसियां में चल रहे चातुर्मास महोत्सव में जीयर स्वामी की कथा सुनने जुटी भीड़ (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखेड के परसियां में आयोजित चातुर्मास्य महायज्ञ के दौरान श्रीमद्भागवत कथा में जीयर स्वामी जी महाराज ने पंचम स्कंध के प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक एवं ज्ञानवर्धक वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन का वास्तविक उद्देश्य केवल सांसारिक उपलब्धियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि भगवान की ओर अग्रसर होना है।

महापुरुषों के संकल्प उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां जन्म लेने वाले व्यक्ति को भगवान की कथा, संतों का सान्निध्य, शास्त्रों का ज्ञान और साधना का अवसर सहज रूप से प्राप्त होता है। प्रियव्रत जी के प्रसंग का वर्णन करते हुए स्वाम...