लंदन, जून 6 -- ब्रिटेन के 18 वर्षीय छात्र हेनरी नोवाक की हत्या के मामले ने अब अमेरिका और ब्रिटेन के बीच एक राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा इस हत्याकांड को 'प्रवासियों की घुसपैठ' से जोड़ने के बाद, ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। स्टार्मर ने अमेरिका पर इशारों-इशारों में ब्रिटेन के लोकतंत्र में दखल देने और समाज में बंटवारा पैदा करने का आरोप लगाया है। हेनरी नोवाक की हत्या का दोषी एक भारतीय मूल के सिख युवक को ठहराया गया है।क्या है हेनरी नोवाक मर्डर केस? साल 2025 में 18 साल के ब्रिटिश छात्र हेनरी नोवाक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ब्रिटेन में ही जन्मे 23 वर्षीय सिख युवक विक्रम सिंह दिगवा को दोषी ठहराया गया है। ब्रिटिश अदालत ने उसे आजीवन कारावास (कम से कम 21 सा...