संभल, फरवरी 26 -- तहसील क्षेत्र के भारतल सिरसी गांव में स्कूल के पास बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय स्कूल की छुट्टी नहीं थी और आसपास बच्चे मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तार पहले भी कई बार टूट चुका है, लेकिन हर बार अस्थायी मरम्मत कर दी जाती है। जर्जर तार और ढीले पोल लंबे समय से खतरा बने हुए हैं। स्कूल के पास रोजाना बच्चों की आवाजाही रहती है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पुराने और क्षतिग्रस्त तारों को तुरंत बदला जाए, पोलों को मजबूत किया जाए और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित हो। सूचना मिलने पर विभागीय कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को अस्थायी रूप से ठीक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.