फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। देश के पांचवे प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की मंगलवार को धूमधाम के साथ जयंती मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके जमींदारी उन्मूलन और भूमि सुधारक जैसे निर्णायक कदमों की सराहना की। राष्ट्रीय लोकदल व सपाईयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के शादीपुर स्थित सिंचाई विभाग में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्यामलाल पासवान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई। जहां पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए समारोह आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद प्रदेश महासचिव चौधरी भूपाल सिंह ने कहा कि किसान हित में कई कार्य किए। उन्हे आज भी किसानों के मसीहा के रुप में जाना जाता है। उनके द्वारा किए गए कार्यो और संघषों को देश कभी नहीं भुल...