चंदौली, फरवरी 18 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां स्थित कार्यालय पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि मंगलवार की देर शाम को मनायी गयी । सैलून एशोसिएशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्दौली बसंत शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष बुलबुल सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार में दो बार मुख्यमंत्री के पद पर रहकर जरूरतमंदों के लिए कम किया। गरीबो का मसीहा थे। वे ईमानदारी के मिसाल थे। इस अवसर पर मो.शमशेर अली, जमालू सलमानी, अनिल शर्मा, अली जान, प्रभाकर शर्मा, लाल मुहम्मद, पांचू शर्मा, हुसैन अली, प्रमोद कुमार, हीरा शर्मा, सतीश शर्मा,अंगद शर्मा, जयप्रकाश, राजेश, सुनील , गोरखनाथ आदि उपस्थित रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...