बोकारो, जून 18 -- भारतमाला परियोजना के तहत एनएच-320 के निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने की दिशा में जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। बोकारो जिले के जरीडीह, कसमार और पेटरवार अंचल में सड़क निर्माण के दौरान उत्पन्न अवरोधों को हटाने के लिए उपायुक्त के निर्देश पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसी क्रम में गुरुवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रणव ऋतुराज तथा जरीडीह अंचल प्रशासन के नेतृत्व में एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक आदित्य प्रकाश और शैलेन्द्र कुमार की मौजूदगी में बांधडीह मौजा में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यवाही जारी इस दौरान रैयतों से सहमति बनाते हुए अवरोधक भूमि और संरचनाओं को जेसीबी मशीन से हटाया गया, जिससे परियोजना के कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया।

अवरोध हटाने की प्रक्रिया मौके पर सुर...