मोतिहारी, मई 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। चोरमा-बैरगनिया खंड में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना के अधिकांश सिविल व संरचनात्मक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष कार्यों को तीव्र गति से निष्पादित किया जा रहा है। डीएम सौरभ जोरवाल ने इस परियोजना का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि यह मार्ग उत्तर बिहार के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतर राष्ट्रीय सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय पथ निर्माण, पुल-पुलियों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सर्विस रोड, सड़क सुरक्षा संरचनाएं व यातायात संकेतक स्थापित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुंगेर-मिर्जाचौकी ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क 30 जून तक बनेगी, झारखंड-बंगाल जाना होगा ...