गया, जून 11 -- भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़क को लेकर खनेटा गांव में उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। कब्रिस्तान प्रभावित होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों के विरोध के बाद गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों के साथ विस्तृत वार्ता की और उनकी आपत्तियां सुनीं। बैठक में लॉ एंड ऑडर डीएसपी रवि प्रकाश सिंह, सीओ गजानन मेहता, बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी सहित भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की रूपरेखा और परियोजना के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने कब्रिस्तान से जुड़ी अपनी धार्मिक भावनाओं और चिंताओं को प्रशासन के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- प्रशासन की मौजूदगी में कब्रिस्तान व छठघाट की जमीन की पैमाइश सीओ गजानन मेहता ने कहा क...