गंगापार, फरवरी 27 -- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार को जेसी भारतगैस, लालगोपालगंज में 'भारतगैस लाइट' कम्पोजिट सिलेंडर का विधिवत शुभारंभ किया। यह नया सिलेंडर 10 किलोग्राम एलपीजी क्षमता के साथ बाजार में उतारा गया है। इसका खाली वजन लगभग पांच किलोग्राम है, जिससे भरे हुए सिलेंडर का कुल वजन करीब 15 किलोग्राम होता है। हल्के वजन के कारण यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। कार्यक्रम में हेड एलपीजी नॉर्थ राजेश कुंभारे, स्टेट हेड राजेश कुमार तथा टेरिटरी मैनेजर तुषार पैमोडे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.