गंगापार, मार्च 7 -- कस्बा भारतगंज में बेतरतीब खड़े वाहनों और सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर हो गई है। बस अड्डा से त्रिमुहानी जाने वाले मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम से व्यापारी, रहवासी और राहगीर परेशानी झेलने को मजबूर हैं। अधिक जाम बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास होता है। बैंक आने वाले ग्राहक अपनी दोपहिया गाड़ियां सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से खड़ी कर देते हैं, जिससे सड़क पार्किंग स्थल में तब्दील हो जाती है। वाहनों की लंबी कतार बड़ौदा से लेकर बस अड्डा चौराहे तक लगने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल होता है। आगामी ईद पर्व के कारण बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ी है। साथ ही बैंक में लेन-देन करने वालों की संख्या भी ज्यादा है। अवैध पार्किंग के कारण जाम की समस्या और विकराल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.