गंगापार, जनवरी 20 -- सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना मांडा क्षेत्र के भारतगंज नगर पंचायत कार्यालय में सचल न्यायालय का आयोजन बुधवार दोपहर दो बजे से होगा। न्यायिक शिविर में जुर्म स्वीकारोक्ति, अंतिम रिपोर्ट, वाद वापसी, सुलहनामा सहित अन्य लंबित मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा, जिससे लोगों को न्यायालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। अध्यक्षता मेज़ा ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारी रूपांशु आर्य करेंगे। उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे विवादों और मामलों का आपसी सहमति व विधिक प्रक्रिया के तहत त्वरित समाधान किया जाएगा। इससे न केवल न्याय व्यवस्था पर बोझ कम होगा, बल्कि आमजन का समय और धन भी बचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.