गंगापार, फरवरी 16 -- श्रद्धा और उल्लास के प्रतीक महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार कस्बा भारतगंज शिवमय हो उठा। पुराना सागर स्थित शिव मंदिर से भव्य शिवबारात का शुभारंभ हुआ, जो मंगलवारी, त्रिमुहानी, बस अड्डा होते हुए शुक्रवारी बाजार तक निकाली गई।शिवबारात में भगवान भोलेनाथ की छह मनोहारी झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को जलपान एवं प्रसाद वितरित किया गया। पूरा कस्बा हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। कस्बे में रुट डायवर्ट रहा। उक्त मौके पर एडीसीपी जोगेन्द्र लाल, मांडा थाना प्रभारी अनिल वर्मा, चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, डीसीपीसी थाना कमेटी प्रभारी अलाउद्दीन टीम सहित लगे रहे।

हिंदी हिन्द...