गंगापार, अप्रैल 17 -- कस्बे में जाम की समस्या विकराल रूप ले रही है। भीषण गर्मी के बीच घंटों जाम में फंसे रहने को मजबूर राहगीरों का हाल बेहाल हो रहा है। मुख्य मार्ग भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग पर स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। खासकर शुक्रवारी बाजार में रह-रहकर लगने वाला जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। बस अड्डे से त्रिमुहानी तक का सफर भी जाम के कारण चुनौतीपूर्ण है। बैंक ऑफ बड़ौदा के आसपास का इलाका तो हमेशा जाम की चपेट में रहता है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन, थोक दुकानों पर होने वाली लोडिंग-अनलोडिंग, और सड़कों पर अतिक्रमण कर बैठे हांथ ठेला विक्रेताओं का बढ़ता दबाव शामिल है।यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। पैदल चलने वालों के लिए रास्ता तक नहीं बचता, जबकि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक घंटों जाम में फंसे...