गंगापार, मार्च 26 -- नवरात्र के अवसर पर बुड्ढी मैया मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत भारतगंज के अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने विधि-विधान से मां के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। विशेष रूप से मंगलवारी बाजार स्थित बुड्ढी मैया मंदिर एवं शुक्रवारी बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग टोलियां बारी-बारी से दर्शन-पूजन करती रहीं। पूरे दिन ज़ारी रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, हलवा-पूड़ी, चुनरी एवं लाल वस्त्र अर्पित कर मां का पूजन किया। स्थानीय पुजारी द्वारा शाम को विधिवत आरती कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। रात तक मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती का क्रम चलता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...