भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई
हजारीबाग, अप्रैल 14 -- बरही प्रतिनिधि। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के छात्र छात्राएं, शिक्षक और प्रभारी राजू कुमार ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। शिक्षिका जूली कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब ने उन्हें समानता का अधिकार दिया। उन्हें बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए। धीरज कुमार ने कहा कि डाॅ भीमराव आंबेडकर को संविधान का निर्माता कहा जाता है। उनका मानना था कि शिक्षा ही वह साधन है,जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। सुनीता कुमारी ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज मे फैली जाति-प्रथा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। यह भी पढ़ें- विश्व हिंदू परिषद ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब के बताए मार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.