अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़। सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में स्व. चंद्रभानु गुप्ता की जयंती पर भव्य भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ किया गया । इस दौरान कौड़िया और सीताराम सराफ सभागार का लोकार्पण हुआ। हवन में अध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, सचिव डॉ. राजीव वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सीए अनिल गुप्ता, प्रधानाचार्य कुमुदेश कुमार, अरविंद बंसल, सुभाष लिटिल ने आहुति दी। इसके बाद कौड़िया सभागार का नारियल फोड़कर व फीता खोलकर लोकार्पण प्रदीप गर्ग कौड़िया ने किया। सीताराम सराफ सभागार का लोकार्पण अजय वार्ष्णेय सराफ ने किया। 12 कमरों का लोकार्पण डॉ. केके वार्ष्णेय, श्याम, विष्णु, अतुल बंसल, पंकज, शलभ मित्तल, एमपी गुप्ता, संजय सिंघल रामांचल, पंकज राधेश्याम, कीर्ति अरोरा ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएल...