सीवान, अप्रैल 30 -- सीवान , नगर प्रतिनिधि। शहर स्थित पूर्व सांसद स्व. उमाशंकर सिंह जी के आवास परिसर में महान दानवीर भामाशाह के सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर भामाशाह के अद्वितीय त्याग, पराक्रम और राष्ट्ररक्षा में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी ने कहा कि भामाशाह और महाराणा प्रताप का संबंध केवल राजा और सहयोगी का नहीं, बल्कि राष्ट्रधर्म, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित दो महान आत्माओं का संबंध था। उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप कठिन संघर्षों के दौर से गुजर रहे थे, तब भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पित कर उनके स्वाभ...