भामाशाह व महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर मंथन
सहारनपुर, जून 24 -- वैश्य एकता मंच की बैठक दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में प्रवीण गुप्ता के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 जून को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाली दानवीर भामाशाह जयंती तथा अक्टूबर माह में प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि दानवीर भामाशाह और महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज को एकता, सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। बैठक में भामाशाह जयंती समारोह की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा समाज के वरिष्ठजनों के सम्मान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अक्टूबर में पैरामाउंट ट्यूलिप सोसाइटी में आयोजित होने वाली महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए विभिन्न समितियों के गठन और जनसंपर्क अभियान चलाने पर सहमति बनी। बैठक की अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.