शाहजहांपुर, जून 29 -- दानवीर भामाशाह की जयंती पर सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारी कल्याण दिवस मनाते हुए सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। इसके बाद बाजार क्षेत्र और कुष्ठ आश्रम में फल वितरित कर जरूरतमंदों की सेवा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के आह्वान पर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग ने हमेशा सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया है। यह भी पढ़ें- व्यापारिक कल्याण दिवस के रूप में मनाई दानवीर भामाशाह की जयंती प्रदेश ...