सीतामढ़ी, मई 9 -- पुपरी। किसान पार्टी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में नागेश्वर स्थान के समीप दानवीर देशभक्त भामा शाह की जयंती महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत भामा शाह तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसमें वक्ताओं ने भामा साह के जीवनी एवं उनके कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेश कुमार ने कहा कि आज देश दुनिया में राजनीतिक संकट पैदा हो रहा है। सत्ता के लिए युद्ध करने वाले लोग नकली देशभक्त बनकर देश को अंदर से खोखला कर रहे हैं। देश दुनिया में आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। भारत को बदनाम करने पर लगे हुए हैं। निर्वाचन आयोग अपना अस्तित्व बनाए रखने में फेल हो गया है। सभी जगहों पर चुनाव आयोग की निंदा की जा रही है जो दुर्भाग्य पूर्ण है। जहां बेरोजगारी,महंगाई,लूट,हत्या,बल...