चंदौली, अप्रैल 29 -- नौगढ़। कस्बा बाजार स्थित त्रिमुहानी पर बुधवार को दानवीर भामाशाह की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने दानवीर भामाशाह की राष्ट्र के प्रति अतुलनीय त्याग और योगदान को याद करके नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सूड्डू सिंह ने भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व केक काटकर किया। उपस्थित लोगों ने भामाशाह के मातृभूमि के प्रति समर्पण और उनके योगदान को स्मरण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर संदीप जायसवाल, लक्ष्मी नारायण केसरी, कल्लू प्रसाद जायसवाल सत्यनारायण केसरी, अजय कुमार आशुतोष जायसवाल धर्मेंद्र आदि रहे। यह भी पढ़ें- त्याग व दानशीलता के लिए याद किए गए भामाशाह यह भी पढ़ें- लखीसराय: भामाशाह जयंती पर समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान यह भी पढ़ें- लखीसराय: भामाशाह ...