भामाशाह की जीवनी से देशप्रेम की मिलती है प्रेरणा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू ने शूरवीर भामा साह की जयंती सरैया के राजगिंजास स्थित एक निजी स्कूल में मनायी। इसमें शामिल जदयू जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार ने भामा शाह को अप्रतिम देशभक्त बताया। कहा कि देशप्रेम की उनकी भावना से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। सामाजिक न्याय के उनके प्रयासों से भी नई चेतना का विकास होता है। उनके इन प्रयासों से सीखते हुए हमें और आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजतन पटेल ने की। संयोजन चंद्रिका प्रसाद साहू ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने सभी क्रियाशील कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इसमें जिले के वरीय नेता अशोक कुमार झा और गोपाल शाही भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- जयंती पर भामा शाह को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- छोटी कल्याणी में समारोहपूर्वक मनी भामाशाह की जयंती यह भी पढ़ें- भामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.