रामगढ़, मई 16 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ (भामस) की 99वीं दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ शनिवार को भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित ऑफिसर्स क्लब प्रांगण में हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रम, क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव और प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में बी सुरेंद्रम ने कहा कि भामस अपनी कार्यशैली के कारण अन्य संगठनों से अलग पहचान रखता है।उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर भामस को नेतृत्व का अवसर मिला है, जो गर्व की बात है। उन्होंने झारखंड सरकार पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा कार्यकर्ता और एंबुलेंस चालकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि मांगों को लेकर 25 जुलाई को रांची में मजदूर जुटान कार्यक्रम...