चतरा, मई 9 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी थाना क्षेत्र के पकरियाकला गांव में दो दिन पूर्व 32 वर्षीय युवक संतोष कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर दिया है। युवक की भाभी रंजू देवी पति टिंकू भुइयां ही अपने देवर संतोष का कातिल निकली। इस मामले में चतरा पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के द्वारा कांड का उद्भेदन के लिए थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया था। छापेमारी टीम के द्वारा तत्वरित करवाई करते हुए कांड में संलिप्त मृतक की भाभी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा ईटा को जप्त किया गया है। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या बताया गया कि मृतक संतोष अविवाहित होने के कारण अपने भाभी रंजू के साथ पूर्व से अवैध सम्...