मुजफ्फर नगर, सितम्बर 1 -- शाहपुर पुलिस ने गांव तावली में महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे। इस बात का महिला विरोध करती थी। इसी कारण आरोपी पति ने अपने भाइयों के साथ पत्नी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति व उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला ए कत्ल दुपट्टा बरामद कर लिया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को वादी नदीम निवासी हरसौली थाना शाहपुर ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन मोहसीना की शादी 13 साल पूर्व राशिद पुत्र अय्यूब निवासी गांव तावली थाना शाहपुर से हुई थी। यह भी पढ़ें- गांव तावली में विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या उसकी बहन को तीन बच्चे भी है। आरोपी राशिद के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे, जिसका उसकी बहन मोहसीना विरोध करती थी। ...