सहारनपुर, दिसम्बर 13 -- थाना कुतुबशेर की एक कॉलोनी में भाई की मौत के बाद युवक ने अपनी भाभी से अवैध संबंध बना लिए। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख जब पत्नी ने विरोध किया तो उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया और फिर आरोपी पति ने उसे तीन तलाक देकर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सरसावा के एक गांव निवासी विवाहिता के मुताबिक, उसकी शादी थाना कुतुबशेर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि जब एक साल पहले उसके जेठ की मौत हो गई तो उसके पति ने अपनी भाभी से अवैध संबंध बना लिए। उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर जब विरोध किया तो पति ने किसी को ना बताने के लिए धमकाया और खर्चा देना भी बंद कर दिया। विवाहिता का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.