संवाददाता, मार्च 12 -- यूपी के फतेहपुर जिल के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफरेवा मोहल्ले में बुधवार शाम बंद कमरे में युवक ने अपनी भाभी और भतीजे के गले काटकर खुद भी जान दे दी। मां-बेटे की मौत घटनास्थल पर ही जबकि अस्पताल पहुंचने पर युवक ने दम तोड़ दिया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों को बाहर निकाला। सुशील श्रीवास्तव अपने 28 वर्षीय बेटे अमर, 55 वर्षीय पत्नी सुशीला और छोटे भाई 40 वर्षीय सुनील उर्फ गुड्डू के साथ चौफरेवा में रहते हैं। सुशील ने बताया कि बुधवार दोपहर वह शहर में ही ब्याही अपनी बेटी की ससुराल उससे मिलने गए थे। शाम करीब पांच बजे घर पर फोन किया तो किसी के फोन नहीं रिसीव हुए। चिंता होने पर वह घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था।एक कमरे में मिली तीनों की लाश मोहल्ले के लोगों और पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा त...