मेरठ, मार्च 10 -- खरखौदा के सेतकुआं गांव में अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर हत्यारोपी ने भाभी पर मंगलवार दोपहर को तेजाब फेंक दिया। जिसमें महिला तो बाल बाल बच गई, लेकिन उसकी देवरानी और उनकी दो बेटियां झुलस गईं। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एनसीआर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी हत्या के मामले में सजायाफ्ता है और कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया है। सेतकुआं निवासी अजय ने 10 साल पहले गांव के ही देवी सहाय की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसको उम्रकैद की सजा हुई थी। आरोपी की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सजा कम कराने के लिए मांग की गई। इस दौरान छह माह पूर्व ही आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई थी। अजय जेल से बाहर आने के ...