फरीदाबाद, जून 19 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। एसजीएम नगर निवासी एक महिला ने अपनी भाभी, उसके माता-पिता पर धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर कर कार अपने नाम कराने, पैसे मांगने तथा झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता सोनम शर्मा ने बताया कि वह वर्ष 2019 से अपने पति के साथ जापान में रह रही हैं। उनकी क्रेटा कार उन्होंने वर्ष 2024 में अपने भाई अंकुश शर्मा को इस्तेमाल के लिए दी थी। फरवरी 2025 में भाई की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई, जिसके बाद कार उनकी भाभी के पास ही रही。 यह भी पढ़ें- बिल्डर कंपनी के निदेशकों पर धोखाधड़ी का केस दर्जधोखाधड़ी के आरोप महिला का आरोप है कि सितंबर 2025 में भाभी ने उनके माता-पिता को घर से निकाल दिया। बाद में जब उन्होंने कार वापस मांगी तो भाभी ने देने से इनकार कर दिया और कथित रूप से कार बेचक...