गौरीगंज, अप्रैल 5 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के मर्दान का पुरवा मजरे हेरुआ निवासी गंगादेई पत्नी राधेश्याम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भाभी मिथिलेश कुमारी पत्नी वीरेन्द्र कुमार निवासी बलभद्रपुर जामो ने उसके गहने सुरक्षित रखने के लिए लिए थे। भाभी की बात पर भरोसा कर उसने सोने चांदी के गहने दे दिए थे। अब जब वह अपने गहने भाभी से वापस मांगने लगी तो उसने बहाना किया कि गहने चोरी हो गए। जब उसने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया तो चांदी के गहने वापस कर दिए। लेकिन सोने के गहने वापस नहीं कर रही हैं। साथ ही झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही हैं। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी मिथिलेश कुमारी के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.