बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर कमरे में बंद कर दिया गया। देवर पर डराधमका कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी देवर समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाने पर तहरीर देकर विवाहिता ने बताया है कि उनकी शादी जून 2019 में वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के दो दिन बाद विदा होकर अपने ससुराल गई। यहां अपनी पत्नी धर्म का पालन कर रहने लगी। आरोप है कि शाादी के कुछ समय बात ससुराल में पति, सास, देवर ने मिलकर दहेज की मांग शुरू की दी। दहेज देने में असमर्थता जताने पर इन लोगों ने प्रता...