बदायूं, जून 15 -- पति के लापता होने, मारपीट करने, घर से निकालने की कोशिश, मकान पर कब्जा करने और पति को अपने प्रभाव में लेकर गायब कर देने के आरोप में जेठानी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुए इस मुकदमे में पुलिस ने सभी आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आरिफपुर नवादा का है। यहां की रहने वाली पूनम पत्नी सुभाष ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति सुभाष अपनी भाभी गिरिशा पत्नी स्वर्गीय संतोष, रहने वाली आरिफपुर नवादा, के साथ दवा लेने गए थे। यह भी पढ़ें- भाभी को दवा दिलाने गया युवक गायब, पांच पर केस इसके बाद सुभाष घर वापस नहीं लौटे, जबकि गिरिशा उसी दिन लौट आई थी। पूनम का कहना है कि पति के बारे में पूछने पर गिरिशा कोई संतोषजनक ...