हमीरपुर, जून 2 -- राठ। भाभी के मजदूरी पर जाने से नाराज युवक ने कमरे में जाकर अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर लिया है। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी भागे, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। कस्बे के सिकंदरपुरा निवासी 35 वर्षीय राजा सिंह यादव नहीं चाहता कि उसकी भाभी मजदूरी करने जाए। इस बात का वह विरोध करता था। सोमवार को उसने भाभी को मजदूरी पर जाने से मना कर दिया, लेकिन भाभी नहीं मानी। यह बात राजा सिंह को नागवार गुजरी और नाराज होकर कमरे में चला गया और उसने अपनी गर्दन पर चाकू से वार कर लिया। जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया और हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। अशोक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजर-...