मुख्य संवाददाता, जून 19 -- आगरा में रिश्तों के शर्मसार कर देने वाला मामले का खुलासा हुआ है। जब भाभी के प्यार में पागल देवर ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। दरअसल आगरा कैंट पुलिस चौकी के पीछे बुधवार की सुबह सोलू की हत्या उसके सगे भाई भोलू ने की थी। भाभी की मोहब्बत में भाई ने पत्थर से भाई का चेहरा कुचल दिया। वह बच नहीं जाए इसलिए गमछे से गला भी घोंटा। पुलिस को सीसीटीवी से सुराग मिले। पूछताछ में वारदात खुल गई। खुलासे ने सुल्तानपुरा छोटी बस्ती में हर किसी को हैरान कर दिया है। लोग यही बोल रहे हैं कि अब किस पर भरोसा करें। छोटी बस्ती सुल्तानपुरा निवासी 24 वर्षीय सोलू की तीन माह पहले जगदीशपुरा निवासी खुशी से शादी हुई थी। वह अटल चौक, आगरा कैंट के पास दुबे ढाबे पर काम करता था। सुबह साढ़े सात बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। 9 बजे करीब उसका शव आ...