बस्ती, अप्रैल 7 -- कप्तानगांज, निज संवाददाता। कप्तानगांज थानाक्षेत्र के भरवलिया गांव में युवती के आत्महत्या किए जाने के मामले में परिवारिक कलह सामने आया है। युवती के आत्महत्या का दोष उसकी भाभी पर लगा है। पुलिस ने युवती की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट में भी युवती के मौत का कारण हैंगिंग आया है। घटना 6 अप्रैल की शाम की बताई जा रही है। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह में एक 25 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल में जुट गई थी। शव को पीएम के लिए भेज दिया था। मृतका की मां और पिता ने अपने बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही थी। मृतका के पिता राममूरत पुत्र रामशब्द निवासी ग्राम भरवलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ने पुलिस को...