गंगापार, मई 31 -- भाभी व भतीजी को अकारण गाली देते हुए डंडे से पीटा। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासिनी रीता देवी पत्नी सुनील कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर दी कि वह अपनी बेटी अंजनी 13 वर्ष के साथ घर में थी। उसी समय उसके देवर सोनू गुप्ता पुत्र राम लाल गुप्ता पहुंचे और उसे तथा उसकी बेटी को गालियां देते हुए पीटने लगे। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल मां बेटी को इलाज के लिए सीएचसी मांडा भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...