भाभी का बेरहमी से किया कत्ल, गिरफ्तार देवर ने कबूला जुर्म; मर्डर की वजह भी बताई
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कोतवाली क्षेत्र के पूरे दीवान मजरे पूरे चेतई में गुरुवार को हुई विवाहिता की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार देवर ने जुर्म कबूल किया है। पूछताछ के दौरान देवर ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी भाभी को बेरहमी से क्यों मारा था। देवर ने खाना बनाने व देने के विवाद में भाभी पर लोहे की फंटी से वार कर व गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर बक्शे में छिपाकर रखी गई लोहे की फंटी को बरामद कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। गौरतलब है कि पूरे दीवान निवासी 25 वर्षीय पूनम पत्नी शिवा का शव गुरुवार की सुबह घर के कमरे के अंदर पड़ा मिला थी। उसके गले और चेहरे पर घाव के गहरे निशान थे। पुलिस ने मृतका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.