हरिद्वार, मार्च 12 -- ज्वालापुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक गर्भवती महिला और देवर से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी गई। पुलिस ने मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कैतवाड़ा मोहल्ला निवासी रुकसार ने बताया कि 10 जनवरी को उसके पति रजा हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण इलाज के लिए मुजफ्फरनगर गए थे। उसी दौरान उसका देवर साजेब मकान की छत पर धूप में बैठा था। आरोप है कि इस दौरान उनके रिश्तेदार अयान और उसके पिता वकील मौके पर पहुंचे। वे साजेब से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर रुकसार और उसकी सास सय्यैदा बीच-बचाव के लिए पहुंचीं। आरोप है कि इसी दौरान अयान के साथ उसकी मां नहिला और पत्नी नाजिया भी आ गईं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.