गढ़वा, अप्रैल 5 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा विधायक अनंत प्रताप देव और उनके पुत्र मानवेंद्र प्रताप देव पर बालू के अवैध धंधे में संलिप्त होने के लगाए गए आरोपों पर झामुमो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि पूर्व विधायक भानु द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह अनर्गल और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि गढ़ परिवार की राजनीति सेवा की रही है, न कि पैसे कमाने की। किसी भी प्रकार का आरोप लगाने से पहले भानु को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में बालू सस्ते दरों पर उपलब्ध हो रहा है। उससे कुछ लोगों को राजनीतिक नुकसान दिख रहा है। इसी कारण अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने भानु पर ओछी र...