बाराबंकी, मार्च 15 -- कोठी। थाना क्षेत्र के भानमऊ से इब्राहिमाबाद के बीच का करीब दो किलोमीटर लंबा झाबियापुर से इब्राहिमाबाद गोमती नदी पुल तक सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील है। यह यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है। इस दो किलोमीटर में करीब 2000 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे हैं। बाइक, साइकिल और ई-रिक्शा सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि यहां से रोजाना हजारों लोग भानमऊ चौराहा, बरगदहा, सैदहा, मैकूपुरवा, दुराजपुर, इब्राहिमाबाद समेत कई गांवों में लोग आवागमन करते हैं। स्थानीय निवासियों रविंदर यादव, जितेंद्र सिंह, सालिकराम व विश्राम आदि के अनुसार एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। यह मार्ग मौलाबाद होते हुए लखनऊ-सुल्तानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस को भिलवल चौराहा से जोड़ता है। दो दर्जन से अधिक पंचायतों की हजारों से आबादी आवागमन है...