लखीमपुरखीरी, मई 16 -- शुक्रवार सुबह सदर विधायक योगेश वर्मा ने भानपुर गांव स्थित गौशाला का निरीक्षण किया और वहां मौजूद गायों को अपने हाथों से केला, गुड़ और चना खिलाया। विधायक ने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने तत्काल 90 कुंतल भूसा उपलब्ध कराया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने गौशाला परिसर में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला में रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना जरूरी है, जिससे पशुओं की देखभाल में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। यह भी पढ़ें- गौशाला संचालन में लापरवाही, सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि विधायक ने परिसर में बिना टी गार्ड के पड़े पेड़ों को देखकर नाराजग...