लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- भानपुरी खजुरिया में बाघ ने एक भैंस का शिकार किया है। गांव के नेपाल रोड पर पास खेत में उसका शव मिला है। जिससे ग्रामीणों मे दहशत का महौल बना हुआ है। शुक्रवार को ग्राम भानपुरी में एक मृत भैंस का शव बरामद हुआ। जिसके शरीर पर बाध के हमले के निशान मिले है। बीते दिनों इसी स्थान पर बाघ गाय का भी शिकार कर चुका है। जानकारी मिलने पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या ने क्षेत्र के रेंजर के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। रेंजर ललित ने हर संभव सरकारी मदद कराने की बात कही है। भानपुरी खजूरिया के ग्राम प्रधान प्रभनाथ ने रेंजर से पिंजरा लगवाने और ड्रोन कैमरा से निगरानी कराने का निवेदन किया है। रेंजर ने तुरंत ही पिंजरा लगवाने की सहमति दी है और जल्द ड्रोन कैमरा से भी निगरानी कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...