कुशीनगर, सितम्बर 30 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। भाद्र पूर्णिमा के उपलक्ष्य में बुद्ध स्थली कुशीनगर में उपासकों ने भिक्षु संघ को भोजन दान दिया और भिक्षुओं ने सबके कल्याण की कामना करते हुए उपासकों को आशीर्वाद दिया। मंगलवार की सुबह विभिन्न बौद्ध बिहारों के भिक्षुओं ने मुख्य महा परिनिर्वाण मंदिर में तथागत का पूजन अर्चन किया। इसके पश्चात पिंड पात्र लेकर भिक्षाटन को निकले। बुद्ध मार्ग पर यामा कैफे के संचालक और उपासक टीके राय ने पत्नी मोरिन राय सहित दीपक, अभय सिंह संगम्यांमार बुद्ध बिहार के प्रमुख भंते नंदका, भंते यचिंदा, थाई भंते सों क्रान, भंते अशोक, भंते जीतिफान सहित भिक्षुओं को खाद्यान्न, फल, पानी भेंट किया। भिक्षुओं ने सभी उपासकों को आशीर्वाद दिया और कहा कि बुद्ध की करुणा से ही विश्व में शांति और कल्याण होगा। टीके राय ने बताया कि भाद्र पूर्...