संभल, सितम्बर 26 -- पितृपक्ष के क्रमिक श्राद्धपक्ष के आरंभ से पहले शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर राजघाट स्थित गंगा तट पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। रिमझिम बारिश के बीच सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पहुंचते रहे। लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दिवंगत परिजनों का स्मरण किया और उनकी आत्मिक शांति की कामना की। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, तिल, कुश और जल से पितरों का तर्पण और जलदान किया। कई लोगों ने पुरोहितों की देखरेख में पिंडदान समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। अनुष्ठान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र आदि का दान भी किया गया। यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष कल से, तिथि के अनुसार करें श्राद्ध व पिंडदान धार्मिक मान्यता के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा से पितरों के स्मरण और श्र...