दुमका, अगस्त 31 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के समाप्ति के बाद भाद्रपद (भादो) महिने के दूसरे दिन करीब 35 हजार कांवरियों ने बाबा बासुकीनाथ धाम में जर्लापण किया है। रविवार को बासुकीनाथ मंदिर परिसर गेरुवाधरियों से पटा रहा। बोम बम, हरहर महादेव सहित अन्य जयघोष से पूरा क्षेत्र गुजता रहा। इसके अलावे स्थानिय लोगों ने भी भाद्रपद (भादो) महिने के दूसरे दिन पूजा अर्चना कर बाबा से सकुलता व उन्नति की दुआ मांगी। मौके पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर परिसर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर बाबा बासुकीनाथ का दर्शन किया और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जानकारी के मुताबिक भादो माह में बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्...